श्रीडूंगरगढ़ लाइव…19 अप्रेल 2023।श्रीडूंगरगढ़ लाइव सटीक खबरों के साथ सामाजिक, ऐतिहासिक, स्वास्थ्यपरक कॉलम भी पाठकों के लिए प्रतिदिन प्रकाशित करता है। आज अपने पाठकों के लिए श्रीडूंगरगढ़ लाइव पोर्टल लेकर आया है “लीगल एडवाइज” यानि विधिक सलाह। युवा एडवोकेट सोहन नाथ सिद्ध आपको बताएंगे आपके अधिकारों के बारे में और आपको मिलेगी कानूनी सलाह।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:-
दूसरी पत्नी के कानूनी अधिकार क्या हैं?
दूसरी पत्नी के कानूनी अधिकार उसकी शादी की कानूनी स्थिति से निर्धारित होते हैं। अगर शादी वैध है, तो दूसरी पत्नी को भी पहली पत्नी के समान कानूनी अधिकार प्राप्त हैं।
पति की संपत्ति में दूसरी पत्नी के क्या अधिकार हैं?
हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत, दूसरी पत्नी का अपने पति की संपत्ति में वही अधिकार है जो पहली पत्नी का होता है, अगर शादी पहली पत्नी से तलाक या उसके निधन के बाद हुई हो।
क्या दूसरी पत्नी पहली पत्नी की संपत्ति पर दावा कर सकती है?
नहीं, दूसरी पत्नी उस संपत्ति पर दावा नहीं कर सकती जो कानूनी रूप से पहली पत्नी की है।
क्या हिन्दू दो शादी कर सकता है?
अगर पहला पति/पत्नी जीवित है या दूसरी शादी के समय पूर्व पति/पत्नी के बीच तलाक नहीं हुआ है, तो कानून दूसरी शादी को मान्यता नहीं देता है।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश
20 साल बाद वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से जीता भारत: टूर्नामेंट में लगातार 5वीं जीत, कोहली 95 रन बनाकर आउट, शमी ने लिए 5 विकेट
आज शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन बना आयुष्मान योग, जानें आज का पंचांग शुभ मुहूर्त राहुकाल