श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 20 मार्च 2024
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज शाम भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, बृजलाल तावणियाँ, शिवप्रसाद तावणियाँ, किसनाराम गोदारा, एड. चंद्रप्रकाश बारूपाल, नारायण मोट, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन, नवरतन राजपुरोहित, भाजपा पार्षदों सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत और विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने केंद्रीय मंत्री का साफा व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। सभी भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकास के पथ पर अग्रणीय बनाने का आह्वान करते हुए भाजपा को वोट देने का संकल्प दिया।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ किसान महासम्मेलन मे एकजुट होने चालू हुवे बड़ी संख्या मे किसान।
श्रीडूंगरगढ़ कंटेनर गाड़ी मे लगी आग, एक जिंदा जला, पुलिस पहुची मौके पर
1 बूंद देसी घी लगाएं और चेहरे पर गोल्ड फेशियल जैसा ग्लो पाएं