Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार… सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं के समक्ष ली शपथ

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…27 मार्च 2023। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सुबह से ही हलचल थी।

हर तरफ केसरिया ही केसरिया लहरा रहा था।मंच और पंडाल सज चुका था। अवसर था नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का।

 

सबसे पहले दोपहर को दिल्ली से भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ सीपी जोशी भाजपा कार्यालय पहुंचे।

जोशी ने पदभार ग्रहण करने से पहले संतो का आशीर्वाद लिया फिर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया। प्रदेश भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सीपी जोशी को पदभार ग्रहण कराया।

नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह के लिए बीजेपी कार्यालय के बाहर विशाल मंच और पंडाल लगाए गए थे। मंच पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई अन्य नेताओं को जगह दी गई थी तो वहीं भाजपा के सांसदों-विधायकों और अन्य नेताओं के लिए मंच के सामने अलग-अलग बॉक्स बनाए गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस पदभार ग्रहण समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुईं।

इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने और अपने नए प्रदेशाध्यक्ष का हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश के कोनो कोनो से नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने अलग मंच बनाकर माला व साफा पहनाकर स्वागत किया और मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नारे लगाए।

बीकानेर एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के अनेक नेता भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालिमसिंह भाटी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ से रामगोपाल सुथार, शिवप्रसाद तावणियां,पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नारायण मोट,पुराराम ढ़ाका नापासर,नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा,मांगीलाल नाई भी पहुंचे।

 

error: Content is protected !!