Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

24 दिसंबर जानिए कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका दिन। सफलता के खुलेंगे नए रास्ते, जानें विशेष।

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज।24 दिसम्बर2020।

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि रात 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। साथ ही दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक परिधि योग रहेगा उसके बाद शिव योग लग जाएगा। इसके अलावा पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर मंगल मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 21 फरवरी 2021 को पूरा दिन पूरी रात पार कर यानि 22 फरवरी की भोर 4 बजकर 36 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

मेष राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। परिवार से अच्छी खबर मिलेगी। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में बरकत होगी।

वृष राशि
आपका कोई  काम पूरा हो जायेगा। छात्रों के करियर में  बदलाव आयेगा, जो भविष्य में  फायदेमंद होगा। सेहत ठीक  रहेगी। सोशल साइट्स के काम से जुड़े लोगों की जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के काम से आपको बाहर जाना पड़ेगे। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होगें।

मिथुन राशि
आपकी किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति उत्तम  रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा, बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि
किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। परिवार के साथ शॉपिंग करेंगे। पैसों का लेन-देन करने से बचें। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आपको उससे छुटकारा मिलेगा। पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह राशि
आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनयेंगे। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे।  सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि
परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष  पहले से मजबूत होगा। कॉमर्स स्टूडेंट्स को  शिक्षकों का पूरा-सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान से सुख मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला राशि 
पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है। संयम से बात करनें पर बात संभल जाएगी। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि 
काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलेगा।

error: Content is protected !!