Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

चिड़पीड़ नाथजी की बगेची में आज होंगे महाकाल के दर्शन, अखंड कीर्तन से भक्त कर रहे है महादेव की पूजा

श्रीडूंगरगढ़ लाइव 07 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ की बिग्गाबास स्थिति चिड़पीड़ नाथजी की बगीची में हर सोमवार भगवान महादेव का अलग अलग रूपो में श्रृंगार किया जा रहा है। स्थानीय कलाकार गजानन्द नाई द्वारा भोलेनाथ के अलग अलग रूपो के दर्शन शिवभक्तों को करने को मिल रहे है। मंदिर में भक्तों द्वारा अखंड कीर्तन भी किया जा रहा है। आज श्रावण मास के पांचवे सोमवार को भोलेनाथ के महाकाल रूप के दर्शन भक्तों को होंगे।

मंदिर में फूलों से सजावट मोनिका सिखवाल, सरिता गट्टानी, सोनू सिखवाल, भावना पुरोहित द्वारा किया जा रहा है। भोले की फौज करेगी मौज इन आयोजनों की व्यवस्था संभाल रहे है।

महाकाल के दर्शन और आरती शाम 8 बजे होगी।

error: Content is protected !!