श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्युज 5 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ की सीमा पर राजस्थान कॉंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का कांग्रेस नेता हरिराम बाना के नेतृत्व में गुसाईसर बड़ा मे जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया है। गुसाईसर बड़ा मे हरीराम बाना के नेतृत्व में रखे गए स्वागत अभिनंदन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता समिलित हुवे।
बाना ने प्रदेशाध्यक्ष को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुवे भाजपा पर साधा निशाना। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावो में युवाओ की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी।
कार्यक्रम में शामिल प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा, प्रदेश महासचिव राजेंद्र मूंड, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, डॉ भीमराव अंबेडकर विद्यापीठ के मदनगोपाल मेघवाल ने हरीराम बाना के कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए “हर घर राहत अभियान” के पोस्टर का विमोचन किया।
अभिनंदन समारोह में मनीष मक्कासर, मोटाराम नायक, तुलसीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, रिड़ी सरपंच हेतराम जाखड़, देवीलाल बाना, उदरासर पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा, युवा कांग्रेस के संतोष गोदारा आदि मौजूद रहे।










अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश