श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्युज 5 अगस्त 2023। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत..
श्रीडूंगरगढ़ कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुलाराम भादू के नेतृत्व मे प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा, कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ राजेंद्र मूंड का स्वागत किया गया। कस्बे की हाई स्कूल रोड पर सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मुलाराम भादु और चेतनराम सियाग ने स्वागत किया।
प्रदेशाध्यक्ष को साफा और बड़ी माला पहनाकर किया स्वागत। प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धिया बताते हुवे एक बार फिर कॉंग्रेस की सरकार आने का वादा किया। प्रदेशाध्यक्ष ने राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि राठौड़ साहब रात को सपने देख कर उठते है सुबह खुद की सीट का ही पता नहीं है। कार्यकर्ताओं मे नारायणनाथ, अन्नाराम बाना, मोहनराम भादु, तोलाराम सियाग, भागीरथ मेघवाल, रामकुमार धारणियां सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।










अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश