श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्युज 5 अगस्त 2023
हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए डाक विभाग 25 रुपए में तिरंगों की बिक्री गुरुवार से शुरू हो गई है। यह तिरंगा 20 इंच गुणा 30 इंच साइज का होगा। बाजार में इस प्रकार के कपड़े के तिरंगे की कीमत 100 रुपए के करीब है। बीकानेर जिले में 328 डाक घरों में तिरंगे झंडे की बिक्री की जाएगी। गत वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के डाक घरों में 15 लाख तिरंगे झंडे की बिक्री का लक्ष्य रखा गया था। इस बार भी 15 लाख का लक्ष्य प्रदेश को मिला है।
श्रीडूंगरगढ़ पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने मुख्य बाजार मे निकाली तिरंगा रैली दिया संदेश
पोस्टमॉस्टर श्री सुल्तान सिंह ने बताया की आज से दोनों पोस्ट ऑफिस में तिरंगा झंडा विक्रय हेतु उपलब्ध है इसके अलावा समस्त 29 शाखा डाकघरों में भी झंडा विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगा आज मुख्य बाजार में समस्त स्टाफ की तरफ से तिरंगा रैली निकाली गई।मुख्य पोस्टऑफिस के पोस्टमास्टर रामकृष्ण तिवारी ,खजांची मदन गोपाल सोनी एवं कालू बास पोस्टमॉस्टर सुल्तानसिंह आदि











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।