Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष बने सुभाष सारस्वत और विकास गोदारा

श्रीडूंगरगढ़ लाइव 29 जुलाई 2023। भाजपा बीकानेर देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी के निर्देशानुसार भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसराज सिंवर ने मंडल अध्यक्ष की घोषणा करते हुए दंतौर मंडल से युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर सुभाष सारस्वत को नियुक्त किया गया है। जिसके बाद सारस्वत को पार्टी कार्यकर्ता व मित्र मंडली ने बधाई दी। सारस्वत ने कहा कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिम्मेवारी दी है, मैं बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा। इसके अलावा विकास गोदारा को गोडू मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

error: Content is protected !!