Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

भारतीय जनता पार्टी ने की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, वसुंधरा राजे सिंधिया एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

श्रीडूंगरगढ़ लाइव 29 जुलाई 2023। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इन कार्यकारिणी में वसुंधरा राजे सिंधिया सहित 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजस्थान के सुनील बंसल सहित 8 राष्ट्रीय महामंत्री, बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, शिवप्रकाश को सह संगठन महामंत्री, राजस्थान से श्रीमती डॉ अलका गुर्जर सहित 13 राष्ट्रीय सचिव, राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

error: Content is protected !!