Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

श्रीडूंगरगढ़ भाजपा ने किया राज्य सरकार के विरोध मे प्रदर्शन, बाजुओं पर बांधी काली पट्टी।

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्युज 19 जुलाई 2023

भारतीय जनता पार्टी श्री डूंगरगढ़ शहर मंडल द्वारा “नहीं सहेगा राजस्थान” कार्यक्रम के तहत कस्बे के गाँधी पार्क मैंन बाजार में गाँधी जी की मूर्ति के आगे कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें बैनर,तख्ती, और पेम्पलेट लेकर कार्यकर्ताओं ने नारे बाजी के साथ बाजार में विरोध प्रदर्शन के साथ पैदल मार्च भी किया । इस दौरान प्रदेश की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ युवाओं ने भी जमकर नारेबाजी  हुई । कार्यक्रम के जिला संयोजक भंवरलाल जांगिड ने प्रदेश सरकार के काले कारनामों के बारें में बताया तथा आगामी कार्यक्रमों के बारें में जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने राजस्थान सरकार को महिला विरोधी,दलित विरोधी,रोजगार विरोधी एंव किसान विरोधी सरकार बताते हुए विरोध प्रदर्शन के नारे लगाये तथा इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़कर फैंकने का संकल्प लिया |

पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार और जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी ने सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की | इस दौरान कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक हेमनाथ जाखड़,चेयरमेन मानमल शर्मा ,मांगीलाल राठी,महेश राजोतिया, सुरेन्द्र चुरा,रमेश मूंधड़ा,अरविन्द चारण,दिनेश शर्मा,अशोक मारू , रोशन छिम्पा,भवानी प्रकाश तावनियाँ,उत्तमनाथ जाखड़,मांगीलाल गोदारा, पार्षद मघराज तेजी,पवन उपाध्याय,गोपाल प्रजापत,हेमराज बरडिया, रजत आसोपा,विक्रम सिंह , महेंद्र राजपूत, राजेन्द्र स्वामी,अनिल वाल्मीकि,बुद्धाराम सांसी, नंदू नाइ,संदीप कायल, मूलनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश सोनी, सांवरमल शर्मा, शिव तावनियाँ, ,प्रिशु स्वामी, रामू जाखड़, किशन पूरी, श्रवण प्रजापत,गोपी मेघवाल, अर्जुनराम शर्मा,नवरतन राजपुरोहित,श्रवण शर्मा,कुन्नाराम,भगवान सिंह,तोलाराम पारीक,आसकरण सोनी ,दशरथ सिंह,सुनील,वेदप्रकाश पारीक,पवन व्यास,कन्हैयालाल गुरावा,योगेश शर्मा,मनोज शान,केशराराम सांसी,प्रवीण सेवग,असलम तेली,अकबर तेली, आसिफ़,मोनू व्यास,आदि सैंकड़ों आदि कार्यकर्तागण शामिल रहे

श्रीडूंगरगढ़ लखासर ग्राम मे भी गहलोत सरकार के विरोध मे प्रदर्शन हुआ 

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के लखासर ग्राम में  अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में गहलोत सरकार के कुशासन,भ्रष्टाचार, जंगलराज और तुष्टिकरण नीति के खिलाफ भाजपा द्वारा चलाए जा रहे नहीं_सहेगा_राजस्थान अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन करते भाजपा पदाधिकारी और ग्रामीण जनों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया  इस दौरान मंडल महामंत्री जगदीश पारीक, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी,ओमनाथ सिद्ध,अमरचंद पारीक ,विद्याधर पारीक,धर्मनाथ सिद्ध, एसी मोर्चा के जेठाराम मेगवाल,लालसिंह फौजी,भवानी सिंह तंवर,छेलु सिंह जोधा,विजय सिंह,जयपाल सिंह,आशूसिंह ,अभिमन्यु गिरी,भवानी तंवर, बजरंग सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण जन मौजूद रहे।

 

error: Content is protected !!