श्रीडूंगरगढ़ लाइव 11 सितंबर-2023।आयुर्वेद में इन पत्तियों को कई समस्याओं का इलाज माना जाता है। जानते हैं किन बीमारियों में इसका सेवन फायदेमंद है।
तुलसी के पत्ते पीने के फायदे:
तुलसी की पत्तियों को लंबे समय से सेहत से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इन पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसी की वजह से लोग इसे कई बीमारियों में इस्तेमाल करते हैं। तो, आइए हम आपको उन बीमारियों के बारे में जिनमें तुलसी की पत्तियों का अर्क या रस पीना फायदेमंद है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। पर सबसे पहले जानते हैं इस अर्क को बनाने का तरीका।
ऐसे तैयार करें तुलसी की पत्तियों का रस –
पहले कुछ ताजी तुलसी की पत्तियों को लें और इसे पीस कर इसका रस निकाल लें। अब इस रस को किसी कांच के बोतल में भर रख लें।अब हर दिन सुबह खाली पेट इसका 1 चम्मच लें। ये तरीका आरको कई बीमारियों से बचने में मदद करेगा। साथ ही कुछ बीमारियों को कंट्रोल करने में भी ये आपकी मदद करेगा।
इन बीमारियों में मददगार है तुलसी की पत्तियों का रस –
1. पाचन तंत्र की समस्याओं में –
पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को कम करने में तुलसी की पत्तियों से बना ये अर्क कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पेट के पीएच बैलेंस करने के साथ भूख बढ़ाने में मदद करता है। ये पाचन क्रिया को तेज करता है और पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है। साथ ही ये पेट के कीड़े को मारने में भी मददगार है।
2. मौसमी फ्लू में –
मौसमी फ्लू की समस्याओं में तुलसी की पत्तियों का अर्क कई प्रकार से काम करता है। ये असल में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल है जो कि मौसम बदलने पर फ्लू, सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।
3. जोड़ों के दर्द में –
तुलसी की पत्तियों का अर्क जोड़ों के दर्द को कम करने में भी मददगार है। दरअसल, ये आपके ज्वाइंट्स में नमी पैदा करता है और इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों के बीच दर्द को भी कम करने में मददगार है। इस तरह ये जोड़ों में दर्द की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।










अन्य समाचार
30 की उम्र के बाद पुरुष अपनी डाइट में इन 5 सप्लीमेंट्स को ज़रूर करें शामिल, सेहत रहेगी हमेशा दुरुस्त
हड्डियों को मजबूत करने के लिए खाएं ये 5 नेचुरल कैल्शियम सप्लीमेंट्स, हर उम्र की महिलाओं के लिए है जरूरी
डायबिटीज के मरीजों के लिए ये जड़ी-बूटी है संजीवनी बूटी समान, जानें कैसे करें इस्तेमाल?