
श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्युज 17 जुलाई 2023
श्रीडूंगरगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) बीकानेर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग आज सुबह 7 बजे जयपुर से रवाना होकर 1 बजे श्रीडूंगरगढ़ युवा कॉंग्रेस कार्यालय पहुंचेगे। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने जानकारी देते हुवे बताया कि बिशनाराम सियाग जिलाध्यक्ष देहात कॉंग्रेस बनने पर प्रथम बार श्रीडूंगरगढ़ पधार रहे है उनका भव्य स्वागत होगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीडूंगरगढ़ रवाना होकर बीकानेर जायेगे
पूर्व जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सियाग नियुक्ति के बाद पहली बार पधारने पर जयपुर से लेकर बीकानेर तक 32 स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम होंगे। बीकानेर शहर की सीमा में स्वागत के लिए 3.15 बजे जयपुर बाई पास, हल्दीराम की प्याऊ, जाट हॉस्टल, पंचायत समिति, डूंगर कॉलेज, कैप्टन चन्द्र चौधरी सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, जूनागढ़ किला के सामने, कीर्ति स्तम्भ, भुट्टा चौराहा, कोठारी अस्पताल, डूडी पैट्रोल पम्प और अन्त में यात्रा समापन सभा जाट धर्मशाला में 6.30 बजे आयोजित होगी।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश
श्रीडूंगरगढ़ किसान महासम्मेलन मे एकजुट होने चालू हुवे बड़ी संख्या मे किसान।
श्रीडूंगरगढ़ कंटेनर गाड़ी मे लगी आग, एक जिंदा जला, पुलिस पहुची मौके पर