Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

उत्कृष्ट सेवा के लिए होगा सम्मान, श्रीडूंगरगढ़ से एएसआई पूर्णमल बुडानिया चयनित

श्रीडूंगरगढ़ लाइव 12 जुलाई 2023। राजस्थान पुलिस महानिदेशक द्वारा वर्ष 2021 के लिए पुलिस अफसरों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ थाने में कार्यरत एएसआई पूर्णमल बुडानिया को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि श्रीडूंगरगढ़ सीओ सर्किल से सिर्फ एक ही पुलिस अफसर का चयन हुआ है। वर्ष 2021 में भारत सरकार द्वारा करवाये गए सर्वे में अपराध नियंत्रण, सतत निगरानी, जनता पुलिस समन्वय और निर्धारित रेस्पॉन्स टाइम के आधार पर जनता को दी गई पुलिस सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा पदक के लिये नामित किया गया है। एएसआई को विशिष्ट सेवा पदक मिलने पर पुलिस महकमे सहित परिजनों द्वारा बधाई दी जा रही है।

error: Content is protected !!