श्रीडूंगरगढ़ लाइव 05 जुलाई 2023। 19 दिन से लगातार चल रहा लखासर टोल माफ का धरना आज अपनी मांगों के साथ समाप्त हुआ।
टोल संघर्ष समिति के मांगीलाल गोदारा और कुनणमल सारस्वत ने बताया कि टोल संघर्ष समिति का टोल अधिकारियों के साथ पूरे दिन वार्ता चली। सुबह एक बार हालात हाईवे जाम की बनी थी लेकिन प्रशासन और प्रदर्शनकारियों ने इसको बढ़ने नही दिया।
तहसीलदार राजवीर कड़वासरा की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी एईएन हिमांशु महला, प्रोजेक्ट हेड अनिल कुमार ने संघर्ष समिति से समदसर, मनकरासर, झंझेऊ, जोधासर, भोजास, हेमासर गाँवो की गाड़ियों के लिए टोल मुक्ति की सहमति बनी।

इस सहमति पर पूनरासर गांव के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और टोल पर बैठ गए। फिर तहसीलदार राजवीर कड़वासरा और प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने उच्चाधिकारियों से चर्चा करने के बाद पूनरासर पर सहमति बनी।
आज की वार्ता में पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, केसराराम गोदारा, विवेक माचरा, तोलाराम जाखड़, सरपंच गोरधन खिलेरी, श्यामसुंदर आर्य, कुनणमल सारस्वत, मांगीलाल गोदारा, एडवोकेट भरतसिंह, श्रीराम भादू, रतनसिंह केऊ, सुरेंद्र स्वामी, ओमपाल सिंह जोधासर, खींयाराम गोदारा, एडवोकेट रणवीर सिंह, काननाथ गोदारा, मामराज गोदारा, राजू शर्मा, जगदीश गोदारा, शिवराम शर्मा, आईदान शर्मा, मनीष गिरी, विक्रमसिंह शेखावत, महेंद्रसिंह राजपूत, मदनसिंह झंझेऊ, बलबीरसिंह शेखावत, राजूसिंह राजपुरोहित, प्रभु गोदारा, आशीष जाड़ीवाल सहित अनेक नागरिको ने हिस्सा लिया।












अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश