Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

कानून मंत्री बनने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रथम बार आगमन पर 29 मई को होगा श्रीडूंगरगढ़ में नागरिक अभिनंदन

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…26 मई 2023।केंद्रीय कानून मंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर पधारने पर अर्जुनराम मेघवाल का श्रीडूंगरगढ़ में किया जायेगा नागरिक अभिनन्दन। पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत ने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री बनने के बाद मंत्री जी बीकानेर सड़क मार्ग से आयेंगे। जहां कीतासर और बिग्गा में ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर मंत्री जी का भव्य स्वागत किया जायेगा। पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में घुमचक्कर से लेकर तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा तक गाजे बाजे के साथ मंत्री जी का स्वागत किया जायेगा। युवा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा भी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत किया जायेगा। मंत्री जी पूर्व तैयारी की बैठक में पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, युवा भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ और पार्षद विनोदगिरी गुसाई के साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!