श्रीडूंगरगढ़ लाइव…26 मई 2023।बीकानेर लेबर यूनियन के अध्यक्ष गोपालसिंह राजपुरोहित बीकानेर से दिल्ली पैदल रवाना होकर आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर राजपुरोहित का स्वागत NSUI के मनीष सायच, योगेश सारस्वत, रामनिवास सायच, राकेश गोदारा, विकास पारीक, किशन आंवला, मालाराम नैण, पंकज जाखड़ ने उनका स्वागत किया।

लेबर यूनियन के अध्यक्ष गोपालसिंह राजपुरोहित ने बताया कि केंद्र सरकार 2014 से हमेशा ही किसान और मजदूरो की विरोधी रही है। केन्द्र की सरकार ने नए लेबर कानून से मजदूरों के हितों पर कुठाराघात किया है। राजपुरोहित ने बताया कि आगामी 21 तारीख को दिल्ली में होने वाले धरने में शामिल होने के लिए ही वो बीकानेर से दिल्ली पैदल जा रहे है। NSUI के युवाओ ने भी तय तारीख को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है।










अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश