Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

भाजपा ने की देहात और मंडल कार्यकारिणी की घोषणा, केन्द्र की लोककल्याणकारी योजनाओ को पहुंचायेंगे जन-जन तक

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…22 मई 2023।केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने विशेष जनसम्पर्क के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। ये सभी पदाधिकारी भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओ एवं केंद्र की लोककल्याणकारी सरकार के कार्यो को जनता के बीच लाने का कार्य करेगी।भाजपा देहात द्वारा जिला संयोजकों एवं सहसयोजको की नियुक्तियां की गई है।जिसमे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिव स्वामी को जिला देहात संयोजक और विक्रमसिंह सत्तासर को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। बापेऊ मंडल से सहसंयोजक आईदान पारीक को बनाया गया है।

 

error: Content is protected !!