श्रीडूंगरगढ़ लाइव…18 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा के क्षत्रप आज खुशियां मना रहे है, मिठाईयां बांट रहे हैं और पटाखे फोड़ रहे है। अवसर है कला संस्कृति मंत्री और बीकानेर भाजपा के लोकप्रिय सांसद अर्जुनराम मेघवाल के राजनीतिक वर्चस्व में बढ़े कद का।

बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल को मोदी सरकार में कानून मंत्री बनाया गया है।मेघवाल से पहले कानून मंत्री किरण रिजिजू को भू मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।मेघवाल को कानून मंत्री बनाये जाने पर स्थानीय भाजपा नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। नेताओ ने इस खुशी का इजहार श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में एक दूसरे का मुँह मीठा करके और घुमचक्कर पर पटाखे फोड़कर किया।

भाजपा पार्षद विनोद गिरी गुसाई एवं नगरपालिका चेयरमैन मानमल जी शर्मा के नेतृत्व में पार्षद अरुण पारीक, सत्यनारायण नाई, एडवोकेट डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता थान मल भाटी, पार्षद रजत आसोपा, विक्रम सिंह शेखावत, श्याम सुंदर पारीक, गोपाल प्रजापत, पूर्व पार्षद किशोर गिरी गुसाईं, प्रकाश मलघट, मगराज तेजी, वेद प्रकाश शर्मा, नंदकिशोर नाई, युवा मोर्चा के महेंद्र सिंह राजपूत, मनीष गिरी ,अविनाश गिरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के रोशन अली छीम्पा, एस सी मोर्चा जिला महामंत्री विष्णु कुमार वाल्मीकि, नंदलाल जाट, चाँदरतन घोटिया, पवन बारूपाल एवं कस्बे अनेक भाजपा कार्यकर्ताओ ने जमकर पटाखे फोड़े और एकदूसरे का मुँह मीठा करवाया। पार्षद गुसाईं ने सांसद मेघवाल को कानून मंत्री बनाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।











अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश