श्रीडूंगरगढ़ लाइव…07 मई 2023।दंतोर संवाददाता सुभाष सारस्वत ने बताया कि रविवार को श्री करणी माता मंदिर दंतोर में भाजपा नवगठित मंडल दंतोर के नवनियुक्त मंडल संयोजक श्री राजेंद्र साथौड़ का स्वागत कार्यक्रम रखा गया।

राजेंद्र साथौड़ 17 के एच एम ग्राम पंचायत से हैं। साथोड़ ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। पूर्व में भाजपा मंडल खाजूवाला में महामंत्री पद का दायित्व निभा रहे थे। युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी रहे हैं, साथ में पार्टी में अन्य कई दायित्व पर कार्य कर चुके हैं। दंतोर उप तहसील को भाजपा संगठन द्वारा नया मंडल गठित करने पर कार्यकर्ताओं ने संगठन प्रदेश अध्यक्ष माननीय सीपी जोशी, जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल का आभार जताया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे बजाकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मंडल संयोजक राजेंद्र साथौड़ ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी है, मैं पूर्ण निष्ठा और ऊर्जा के साथ सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा और क्षेत्र में पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करूंगा। क्षेत्र में पार्टी का जनाधार बढ़ाने का कार्य करूंगा, जिसे आगे आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पार्टी क्षेत्र से भारी बहुमत से बढ़त हासिल कर सके।
इस अवसर खाजूवाला मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू ने कहा कि राजेन्द्र साथौड़ मेरी मंडल टीम में सबसे ऊर्जावान कार्यकर्ता के रूप में रहे हैं। पार्टी की हर कार्यक्रम में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। संगठन के द्वारा दंतोर को नया मंडल बनाने से कार्य विभाजन हुआ है। निश्चित रूप से अब संगठन और बेहतर ढंग से कार्य करेगा। मैं नवनियुक्त संयोजक श्री राजेंद्र साथौड़ को शुभकामनाएं देता हूं और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इस अवसर पर पूर्व डायरेक्टर भीखाराम जाखड़, हरिराम घोड़ेला, सोहन लाल मानधनिया, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह, राजकुमार यादव, अशोक तरड़, देवीलाल कुचेरिया, गुलाम रसूल, विकास भादू, प्रमोद सुथार, दिनेश देहड़ू, मदनलाल लिंबा, प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरड़ा, सुभाष सारस्वत, सुरेश सारस्वत, डायरेक्टर सुल्तान नोखवाल, भंवर बिश्नोई, राकेश पंवार, विजय नेहरा, राकेश स्वामी, माणक तोषनीवाल, अर्जुनराम स्वामी, हनुमान गोदारा, सुरेश खंडेलवाल, कृष्ण सहू, कालूराम बावरी, रावताराम बावरी, छोटू राम आजाद, कृष्णा राम बावरी, रामेश्वर लाल गोदारा आदि मौजूद रहे।











अन्य समाचार
जिले में 43 कांस्टेबल बनेंगे हेड कांस्टेबल 227 में से 207 अभ्यर्थी पास जल्दी ही होगा शारीरिक परीक्षण और इंटरव्यू।
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,