श्रीडूंगरगढ़ लाइव…07 मई 2023।बीकानेर/जयपुर 07 मई। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष केशरीचंद शर्मा सरदारशहर द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई है। 284 सदस्यी जंबो कार्यकारिणी में अध्यक्ष 01, अध्यक्ष सलाहकार 03, कार्यवाहक अध्यक्ष 01, कार्यकारी अध्यक्ष 11, वरिष्ठ उपाध्यक्ष 30, उपाध्यक्ष 45, प्रमुख कोषाध्यक्ष 01, कोषाध्यक्ष 01, प्रमुख महामंत्री 01, प्रमुख महामंत्री मुख्यालय 01, महामंत्री 07, महामंत्री संगठन 13, महामंत्री प्रचार 05, संयुक्त मंत्री 19, संगठन मंत्री 41, प्रचार मंत्री 23, संभागीय अध्यक्ष 04, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य 73 तथा युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष रामानुज शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अरुणा गौड़ व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अंजना शर्मा की घोषणा की गई है। राजस्थान ब्राह्मण महासभा से संबद्ध विभिन्न 22 समाज इकाई संस्थाओं से 02-02 प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुशील पंचारिया व देहात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सारस्वत राजेरां ने संयुक्त रूप से बताया कि बीकानेर जिले के 08 कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यसमिति में प्रतिनिधित्व दिया गया है जिसमें उमाचरण सुरोलिया व रुपा महाराज को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एडवोकेट जगदीश प्रसाद गौड़, देवेन्द्र सारस्वत व उमाशंकर आचार्य को प्रदेश उपाध्यक्ष, मगन पाणेचा भीनासर को प्रदेश संगठन मंत्री, लालचंद गौड़ को प्रदेश प्रचार मंत्री तथा गजानन्द तावणियां खाजुवाला को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर को प्रतिनिधित्व देने पर प्रांतीय प्रतिनिधि श्रवण कुमार पालीवाल, किशन कुमार पांडे, योगेन्द्र दाधीच, काशीराम शर्मा, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, दिनेश कुमार जस्सू, सोहनलाल उपाध्याय, चतर सिंह राजपुरोहित तथा विश्वनाथ शर्मा द्वारा प्रसन्नता जताई गई और प्रदेशाध्यक्ष केशरीचंद शर्मा तथा प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा का आभार व्यक्त किया गया।










अन्य समाचार
जिले में 43 कांस्टेबल बनेंगे हेड कांस्टेबल 227 में से 207 अभ्यर्थी पास जल्दी ही होगा शारीरिक परीक्षण और इंटरव्यू।
क्षेत्र की बड़ी खबर। बेटे को तालाब में फेंका, बचने लगा तो धक्का दिया। बेटे को डूबाने की कोशिश में खुद डूबा।
20 साल बाद वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से जीता भारत: टूर्नामेंट में लगातार 5वीं जीत, कोहली 95 रन बनाकर आउट, शमी ने लिए 5 विकेट