Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

आचार्य महाश्रमण के 50 वें दीक्षा दिवस पर की अभिवंदना, गुणों का किया बखान

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…03 मई 2023।

स्थानीय मालू भवन में तेरापंथ के एकादशम आचार्य श्री महाश्रमण जी के 50 वें दीक्षा दिवस का भव्य आयोजन केन्द्र व्यवस्थापिका डा. साध्वी सम्पूर्णयशा जी के सानिध्य में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा किया गया।

डा० साध्वी सम्पूर्णयशा ने कहा:- आचार्य महाश्रमण जी बारह वर्ष की बाल्य अवस्था में जैन मुनि बने, आगमों का गहन अध्ययन किया और तुलसी व महाप्रज्ञ जी दोनों आचार्यों के सानिध्य में रहने, सीखने व साधना करने का अवसर मिला। 23 मई – 2010 को सरदारशहर में आप आचार्य पद पर आसीन हुए।

आचार्य महाश्रमण की आचार निष्ठा, सत्य निष्ठा, अध्यात्म निष्ठा, गुरु निष्ठा बेजोड़ है, विलक्षण है। आप करुणा व विनम्रता के अथाह महासागर है। तेरापंथी सभा के मंत्री पवन कुमार सेठिया ने उनके जीवन के अनेक प्रसंगों को बताते हुए उन्हें साधना के शिखर पुरुष के रूप में निरूपित किया व सम्पूर्ण समाज की तरफ से उनके 50 वें संयम जीवन की काव्यात्मक अभिवन्दना की

 

कार्यक्रम में सभा उपाध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री सत्यनारायण स्वामी, महिला मंडल मंत्री मंजूदेवी झाबक, संगीता देवी बोधरा, रेखा देवी दूगड़, मधु देवी व साध्वी कृष्णा कुमारी, साध्वी ललित रेखा, साध्वी ऋजु प्रज्ञाजी, साध्वी सम्पतप्रभा जी ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी।

साध्वी समाज की तरफ से समवेत स्वर में सामूहिक गीत के माध्यम से आचार्यश्री की अभिवन्दना की। – कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी मेघप्रभा जी ने किया।

 

error: Content is protected !!