श्रीडूंगरगढ़ लाइव…26 अप्रेल 2023। 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संभावित दौरे को देखते हुए कांग्रेस यहां पर जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता क्षेत्र के तीनों जगह पर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। गुसाईसर बड़ा में राजकीय प्रभा ओझा स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन करने के पश्चात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत धीरदेसर चोटियां जाएंगे। वहां पर शहीद राकेश चोटिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।उसके बाद सोनियासर गोदारान में शहीद हेतराम गोदारा की प्रतिमा का अनावरण करके किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, बीसूका सदस्य विमल भाटी, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश मंडा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोनियासर गोदारा में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया एवं दिशा निर्देश जारी किए।











अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश