Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

प्रेम और भाईचारे से मना ईद का त्यौहार, एक दूसरे को दी बधाई,सलीम बहेलिया परिवार ने ईद के साथ आखातीज व परशुराम जन्मोत्सव की बधाई दी

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…22 अप्रेल 2023। आज पूरे देश मे ईद का त्यौहार प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राहुल गांधी सहित देश के सभी बड़े राजनेताओं और शख्सियतों ने आज ईद की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह ही मोमासरबास ईदगाह और पूर्वी ईदगाह बिग्गाबास में मुस्लिम समाज ने ईद की नमाज अता की।क्षेत्र मे अमन भाईचारे और शान्ति सद्भाव की दुआ मांगी।

 

आज सुबह से ही कस्बे की गलियों में रौनक बनी हुई थी। ईदगाह पर स्थानीय नेता व जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम समुदाय लोगो से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी।

 

ईदगाह के बाहर कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा,बीसूका सदस्य विमल भाटी,प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, पार्षद सोहनलाल ओझा,राधेश्याम सारस्वत,मूलाराम भादू,संदीप चौधरी, सलीम बहेलिया,आरिफ बहेलिया सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

कल ईद की पूर्व संध्या पर सलीम बहेलिया परिवार ने एडिशनल एसपी दिनेश कुमार परिहार का नागरिक अभिनंदन किया गया।

बहेलिया परिवार ने निज निवास पर रोजा इफ्तार रखा गया जिसमें शहर के समस्त मुस्लिम समुदाय के अलावा कस्बे जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिको ने शिरकत की।

सलीम बहेलिया परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियो को बीकानेर स्थापना दिवस, आखातीज,परशुराम जन्मोत्सव के साथ ईद की शुभकामनाएं देकर शांति व सद्भाव की कामना की।

error: Content is protected !!