श्रीडूंगरगढ़ लाइव…17 अप्रेल 2023। तेरापंथ धर्मसंघ की अग्रणी संस्था जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनसुखलाल सेठिया, महामंत्री बिनोद बैद व संगठन मंत्री प्रकाश डाकलिया का संगठन-यात्रा के तहत श्रीडूंगरगढ़ आगमन हुआ।तेरापंथ सभा श्रीडूंगरगढ़ के पदाधिकारियों ने किया स्वागत।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सेठिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ धर्मसंघ का पुराना क्षेत्र है। यहाँ की तेरापंथी सभा एक जागरुक व क्रियाशील संस्था है। उन्होंने ने अपने उद्बोधन में महासभा द्वारा संचालित ज्ञानशाला, तेरापंथ नेटवर्क, तेरापंथ मेट्रोमोनी, सभा आपके द्वार आदि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से इससे जुड़ने की अपील की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साध्वी सेवा केंद्र में व्यवस्थापिका डॉ. साध्वी सम्पूर्णयशा के दर्शन कर सेवा केन्द्र में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उसके बाद स्थानीय तेरापंथी सभा के पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के साथ एक बैठक हुई। बैठक में सभा के मंत्री पवनकुमार सेठिया ने सभा द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

महामंत्री बिनोद बैद ने कहा कि सेवा हमारे संघ का महत्त्वपूर्ण अंग है। सभा के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने समय व श्रम का नियोजन सेवा प्रवृत्तियों में कर संघ के गौरव को बढ़ाने में योगभूत बनें। स्थानीय सभा के उपाध्यक्ष श्री इस दौरान तुलसीराम चौरडिया, कोषाध्यक्ष महेन्द्र मालू, सहमंत्री हरीश डागा, भंवरलाल दुगड, कमलसिंह झाबक, पीयूष बोथरा, संजय झाबक व रजत सिंघी ने जैन प्रतीक चिन्ह पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश
श्रीडूंगरगढ़ किसान महासम्मेलन मे एकजुट होने चालू हुवे बड़ी संख्या मे किसान।
आज अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त और राहुकाल