Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

भठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग… 4 जवानों की मौत

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…12 अप्रेल 2023।पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है।यहाँ सुबह सुबह फायरिंग हुई है। पुलिस को अंदर जाने नही दिया जा रहा है।पढ़े अबतक की खबर..

पंजाब के बठिंडा में बुधवार सुबह बड़ी घटना हुई है। यहां मिलिट्री स्टेशन पर सुबह के करीब 4.35 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है।मिलिट्री स्टेशन पर घटना के बाद से ही क्विक रिएक्श टीम (QRT) सक्रिय है। घेराबंदी कर पूरे इलाको को सील कर दिया गया है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।जानकारी मिल रही है कि जिस हमलावर ने फायरिंग की, वह सादे कपड़ों में था।

बताया जा रहा है कि जिन 4 लोगों की मौंतें हुई है वे 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं।फायरिंग ऑफिसर्स मेस में हुई है।रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले यूनिट गार्ड के रूम से एक इनसास एसॉल्ट राइफल गायब हुई थी।

बठिंडा के एसएसपी ने किसी भी आतंकी हमले से इनकार किया है।पुलिस इसे आपसी टकराव की घटना बता रही है।सूत्रों के मुताबिक फिलहाल मिलिट्री स्टेशन के अंदर पुलिस को भी जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस अंदर जाने की कोशिश कर रही है.
नई जानकारी के मुताबिक ये घटना ऑफिसर्स मेस के अंदर हुई है। घटना के वक्त सुबह के 4.35 बज रहे थे।इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये सैन्य अधिकारियों की आपस की घटना हो सकती है। इस वक्त फायरिंग रुक गई है।इससे पहले खबर आई थी कि फायरिंग जारी है।

मिलिट्री स्टेशन के बाहर भारी सुरक्षा जाब्ता मौजूद है।

error: Content is protected !!