श्रीडूंगरगढ़ लाइव…10 अप्रेल 2023। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और अशोक गहलोत में फिर से ठन गई है। सचिन पायलट ने उस चिट्ठी को वायरल कर दिया है जो उन्होंने 28 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखी थी। चिट्ठी में वसुंधरा सरकार के शासनकाल में हुए करप्शन सहित कई तरह के मुद्दे उठाए गए थे। गहलोत सरकार द्वारा न ही उन चिठ्ठियों पर कोई कार्रवाई की गई और ना उन्हें कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। पायलट द्वारा अब 377 दिनों के बाद आहत होकर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को उन चिट्ठियों को वायरल कर दिया है। पायलट अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।





सचिन पायलट के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को यह चिट्ठी लिखने के साथ ही इसकी प्रतिलिपि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, तत्कालीन प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को भी भेजी थी। इसके बावजूद भी ना तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पायलट की स्थिति को गंभीरता से लिया और ना ही आलाकमान।










अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
पार्टियां हुई एक्टिव, वोटों की गिनती से पहले भाजपा ने दिया काउंटिंग एजेंट्स को प्रशिक्षण