श्रीडूंगरगढ़ लाइव…6 अप्रेल 2023।आज भाजपा अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। देश से लेकर राज्य और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भाजपा नेता और कार्यकर्ता सभी धूमधाम से स्थापना दिवस मना रहे है।
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया।पार्टी कार्यालय में भाजपा का ध्वज फहराया गया।
भाजपा मोमासर मंडल द्वारा भी भाजपा का स्थापना दिवस
जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, पूर्व सरपंच जेठा राम भाम्भू, सोशल मीडिया के मंडल अध्यक्ष धनराज सोनी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रजापत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बनवारीलाल मेघवाल, बूथ अध्यक्ष भंवर लाल गोदारा, विक्रम सिंह सतासर, प्रतापमल नाहटा, खींयाराम भामु, विष्णु भार्गव सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए पार्टी की रीति नीति पर चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

उदरासर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया।
पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप कुमार पंचारिया, वंदे मातरम मंच के अध्यक्ष तेजाराम सुथार ने भाजपा के कार्य व केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत का गौरव बताया। बह्मानन्द पंचारिया, बूथ अध्यक्ष मांगीलाल, शंकर लाल शर्मा, पवन कुमार, हड़मानाराम नाई, कैलाश, रतिराम गोदारा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला देहात उपाध्यक्ष सुमन स्वामी, देदाराम, जगदीश पंचारिया, नारायण ने पार्टी के जयकारे लगाते हुए भाजपा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
भाजपा देहात के शक्तिकेन्द्र लखासर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस
श्री डूंगरगढ़ देहात मंडल श्री डूंगरगढ़ के शक्ति केंद्र लखासर में भाजपा स्थापना दिवस के रूप में कमल संकल्प उत्सव के रूप में मनाया। रामनिवास महिया जिला मंत्री,श्री डूंगरगढ़ देहात मंडल संयोजक महेंद्र सिंह तंवर,श्री डूंगरगढ़ देहात मंडल महामंत्री जगदीश जी पारीक, युवा मोर्चा श्री डूंगरगढ़ देहात उत्तम नाथ सिद्ध, मोहन सिंह देवड़ा, बूथ अध्यक्ष विजय सिंह तंवर, रावला बूथ अध्यक्ष नारायण राम नायक, बूथ अध्यक्ष मदन लाल प्रजापत गजपुरा, लालू राम नायक, बजरंग सिंह तंवर ,सज्जन सिंह उपसरपंच ने भाजपा की रीति नीति पर चर्चा की।

मंडल अध्यक्ष जगदीश जी पारीक, देहात मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, संयोजक उत्तम नाथ ने पार्टी के कार्यकर्ताओ को मतदाता जागरूकता सहित अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं चुनावी साल के रूप में इस कार्यक्रम को मंडल के सभी जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख हर रोज 2 घंटे पार्टी को देने का संकल्प लिया।प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भेजे गए विजिटिंग कार्ड बांटे गए।
सूडसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ स्थापना दिवस मनाया।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल जाजड़ा,ओम प्रकाश सोनी, हरि सिंह राजपूत, प्रेमनाथ ,विनोद तावणियाँ, गणेश तावणियाँ, मालाराम सारण, मांगी लाल स्वामी,दिनेश शर्मा,अंकित कुमार मोदी, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!











अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश