Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

पुलिस की बड़ी कार्यवाही…नकली नोटों की खेप पकड़ी, 20 लाख के नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…28 मार्च 2023।बीकानेर जिले से बड़ी खबर है। बीकानेर पुलिस पहले भी नकली नोटों के गिरोह पर बड़ी कार्यवाही कर चुकी है।अब क्षेत्र के लूणकरणसर में एक युवक को नकली भारतीय करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया है। युवक के पास से बीस लाख के नकली नोट बरामद किये है।उससे नकली नोटों के साथ नोट छापने की मशीनरी भी बरामद की जा रही है।

लूणकरणसर वृताधिकारी नोपाराम भाखर ने सोमवार रात्रि को नकली नोट को असली बताकर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को 20 लाख के नकली नोटों के साथ पकड़ा। पांच अन्य के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ताकि गिरफ्तारी के साथ ही रुपए छापने का सामान भी बरामद हो सके। भाखर ने बताया कि पुलिस ने लूणकरणसर कस्बे के वार्ड 34 निवासी साहिल को सोमवार देर रात घर से पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने अन्य पांच लोगों के नाम बताएं जो इनको नकली नोट देकर गए थे। साहिल से 20 लाख 8 हजार नकली नोट बरामद हुए हैं।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मुझे तो दो युवक ये रुपए देकर गये थे और एक अन्य व्यक्ति का नाम बताकर गए थे। वो आपसे सुबह लेकर जाएगा। पुलिस साहिल के अलावा पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही हैं।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह अलग-अलग स्थानों पर नकली करेंसी सप्लाई कर रहा था। आरोपी के पास से जो मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं उनकी पुलिस जांच कर रही है। जिसमें कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं। जिसके जरिए गिरोह के दूसरे साथियों तक पहुंचेंगी।

सोर्स:- न्यूज़

error: Content is protected !!