श्रीडूंगरगढ़ लाइव…25 मार्च 2023।कल और आज गणगौर महोत्सव की धूम रही।राजस्थान और राजस्थान से बाहर प्रवासी राजस्थानियों ने गणगौर पर्व को धूमधाम से मनाया।इस पर्व को सर्व समाज ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया।राजपुरोहित समाज ने भी गणगौर पर्व को अपनी सांस्कृतिक धरोहर के रूप में सहेजा और तोलियासर सहित प्रवासी राजपुरोहित समाज ने गणगौर पर्व को भव्य तरीके से मनाया।
तोलियासर में गणगौर – ईसर की शाही सवारी नारायणसिंह राजपुरोहित के घर से निकाली गई।ग्रामवासियों ने धूमधाम से शोभायात्रा में हिस्सा लिया और गाजेबाजे के साथ पटाखे भी छोड़े।
देखे वीडियो…
कर्नाटक के बेलगाम भी राजपुरोहित समाज की मातृशक्ति द्वारा गणगौर महोत्स बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।अखिल भारतीय राजपुरोहित नारी शक्ति समिति की सदस्यों ने धूमधाम से मनाया गणगौर का त्योहार।

अखिल भारतीय राजपुरोहित नारी शक्ति समिति की संयोजिका सुखिया जी सेसली ने अपनी समिति की सदस्यों के साथ गणगौर महोत्सव मनाया।कलावती पुरोहित, रंभा पुरोहित, देवी पुरोहित,कमला पुरोहित,प्रियंका पुरोहित, उमा, पूजा, जशोदा पुरोहित, कुमुद एवं ममता पुरोहित ने भव्य आयोजन किया।
देखे वीडियो…










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश
श्रीडूंगरगढ़ किसान महासम्मेलन मे एकजुट होने चालू हुवे बड़ी संख्या मे किसान।
आज अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त और राहुकाल