Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर छात्रों को वितरित किये ओषधीय पौधें…

श्रीडूंगरगढ़ लाइव…21 मार्च 2023।हमारी पृथ्वी 33% जंगलों से घिरी हुई है और करीब 20 लाख से ज़्यादा लोग अपने जीवन के लिए पूरी तरह से जंगल पर ही निर्भर है। हमारे जीवन में जंगल का बहुत महत्व है क्योंकि हमारे दिनचर्या में हम जिन चीज़ों का प्रयोग कर रहे हैं वो कहीं न कहीं जंगलों में मौजूद तत्वों के द्वारा ही बनाई जाती हैं। पर हम सब जंगल के महत्वता को भूलकर उसका विनाश करते जा रहे हैं जिसके कारण आज हमें जलवायु परिवर्तन का सामना करना पड़ रहा है।हर साल 21 मार्च को यूनाइटेड नेशन फोरम ऑन फॉरेस्ट्स और खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा विश्व अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है। इसका प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2012 को पारित किया गया था।

2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व वन दिवस मनाने का फैसला किया गया और 2013 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। इसके साथ ही भारत में भी पहली बार 2013 में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया था।

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर आज कस्बे की शिशु भारती शिक्षण संस्थान विद्यालय में वन विभाग एवं संस्था प्रधान एवं वन विभाग द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर वन विभाग के सीताराम सिद्ध और इंद्र तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना ने मिलकर छात्र-छात्राओं को सहजन,गुलमोहर,तुलसी, कालमेग, अश्वगंधा आदि पौधों का वितरण किया एवं पौधों के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के निर्देशक प्यारेलाल ढूकिया ने वन विभाग टीम का आभार व्यक्त किया।

 

error: Content is protected !!