




श्रीडूंगरगढ़ लाइव…18 मार्च 2023।चुनावी साल चल रहा है।दोनों ही पार्टी के नेता अपनी अपनी पार्टी की नीतियों के साथ जनता दरबार में पहुंच रहे है।क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां सक्रिय है।दोनों ही अपनी अपनी पार्टी के कार्यक्रमो को क्षेत्र की जनता के बीच लेकर पहुंच रहे है।

भाजपा के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बताया कि देश ने आजादी के प्लेटिनम वर्ष (75वें वर्ष) को पूर्ण करके अमृतकाल में प्रवेश करने पर संसद के समक्ष माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में देश के उज्ज्वल भविष्य के बारे में बताते हुए भाजपा सरकार के “सबका साथ-सबका विकास” के मूलमंत्र को विकसित भारत का सूत्रधार बताया।आज श्रीडूंगरगढ़ के कई शक्तिकेन्द्रों,गांवो में कार्यकर्ताओं के साथ अभिभाषण कार्यक्रम किया।जिला संयोजक आसकरण भट्टड़ ने बताया कि हर शक्तिकेन्द्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण को जनता के बीच लाना है।कार्यक्रम में पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत,मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा,महामंत्री महेश राजोतिया,जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्रम सिंह सत्तासर, गोविन्द दास स्वामी,लक्ष्मण सिंह,श्याम सुन्दर चोटिया,युवा मोर्चा अध्यक्ष बजरंगलाल प्रजापत,जितेंद्र सैनी,भंवरलाल गोदारा सहित विभिन्न शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने अभिभाषण सुना ।
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने आज राजस्थान सरकार की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत अमृतवासी,इंदपालसर हिरावतान,राइकान,सांखलान,और गुसाईसर में अशोक गहलोत सरकार की लोककल्याणकारी की योजनाओं को बताते हुए सरकार के पुनः बनने का भरोसा दिलाया।ग्रामवासियों ने गोदारा का स्वागत किया।

प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने पंचायत द्वारा करवाये गए कार्यो का ब्यौरा दिया।पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस के नारो के साथ घरों पर अभियान के स्टिकर लगाए।मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि इस दौरान सरपंच भंवरलाल जाखड़,सरपंच हरिराम नायक उप सरपंच भंवरलाल ज्याणी,उप सरपंच श्रवण राम सुथार कृषि मंडी के पूर्व चेयरमैन नरसाराम जाखड़,पंचायत समिति सदस्य जयवीर सिंह,पूर्व सरपंच हुकमाराम डूडी,भागुराम डूडी,पुनाराम मेघवाल, मोहन राम मेघवाल, मेघाराम जाखड़,रामकरण जाखड़,सीताराम लोहोमरोड,तीलूराम बावरी,राजूराम सोनी,केसुराम पारीक,किसनाराम गोदारा, आदूराम जाखड़,मोटाराम सहूं, उदाराम सुथार,मालाराम सुथार,जोधाराम सुथार,पूनम चंद सुथार,नवलाराम जाखड़,मुनिराम भादू जगदीश सिंह राजपूत, भंवरलाल सुथार,जालु सिंह राजपूत व,अन्य सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।











अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश