




श्रीडूंगरगढ़ लाइव…16 मार्च 2023।बीकानेर से जयपुर जाते वक़्त श्रीडूंगरगढ़ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने अपने निज निवास पर रुके।पूर्व विधायक ने शॉल और साफा पहनाकर शर्मा का स्वागत किया।

गोदारा ने रेलवे अंडरब्रिज की स्वीकृति दिलाने के साथ ही नगरपालिका में स्थायी अधिशाषी अधिकारी की मांग की ताकि जनता के काम सुगम हो।इसके अलावा क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा किये जा रहे कब्जो के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही।कांग्रेस नेता विमल भाटी नेशनल हाइवे का मुद्दा उठाते हुए लोकेश शर्मा को बताया कि प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही से आमजन परेशान हो रहे है।घुमचक्कर चौराहा वैसे भी फोर लाइन बना हुआ है।अनावश्यक तोड़फोड़ से गरीबो के आशियानों को नुकसान हो रहा है।व्यापारियों को अपने व्यापार करने में भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।

प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा के अलावा कांग्रेस नेता राधेश्याम सारस्वत,कन्हैयालाल सोमाणी,राजेश मंडा, पार्षद प्रहलाद,उपनी सरपंच रामेश्वरलाल गोदारा,जैसलसर सरपंच भीखाराम जाखड़,जाखासर सरपंच समुंद्रराम सारण,कल्याणसर नया सरपंच अशोक गोदारा,जोगेन्द्र सिंह मनोज सोमाणी मौजूद रहे










अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश