


श्रीडूंगरगढ़ लाइव…26 फ़रवरी 2023।राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन की श्रीडूंगरगढ़ इकाई ने आज श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया से मुलाकात की।

विधायक महिया से निवेदन करते हुए आशा सहयोगिनियों ने कहा कि उन्हें गत 4 महीनों से मानदेय नही मिला है और लैपटॉप ओर मोबाईल की मांग करते हुए बताया कि आज के संचार और तकनीकी युग मे इनके बिना कार्य सम्पन्न नही हो पाता।उन्होंने महिया से अनुरोध किया कि वो हमारी मांगो को राज्य सरकार तक पहुंचाए ओर राजस्थान विधानसभा में सदन पटल पर रखे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगते हुए कहा कि उनके साथ हमेशा से ही दुर्व्यवहार किया जाता है।विधायक महोदय ने तत्काल ब्लॉक सीएमओं से बात करके उनके साथ व्यवहार सुधारने एवं सहयोग करने का आदेश दिया। कर्मचारी नेता सोहन गोदारा ने विधायक महिया से वार्ता करते हुए कहा कि इनका मानदेय 18000/- रुपये किया जाए। गोदारा ने संगठन को आंदोलन करने और संघर्ष करने की बात कही। यूनियन की अध्यक्ष विमला सिद्ध व सचिव अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री के नाम प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जायेगा।आम सभा बुलाकर उप शाखा का चुनाव करवाया जायेगा जिसमें तहसील की सभी आशा सहयोगिनी भाग लेगी। आशा देवी,जीवनी, संपत, अमीनाबानो,उर्मिला ,संतोष ,जीवनी ,मोहनी ,चंदा ,सुशीला, संतोष ,ममता ,पुष्पा रूखमणी व बाला ने भी वार्ता में भाग लिया।
देखे वीडियो










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ लगभग डेढ़ महीने से न्याय की उम्मीद में करंट से झुलसा हुआ जिंदगी और मौत से जूझता सविंदाकर्मी मुन्नीराम
विधायक सारस्वत ने नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम संघ होगा रवाना। श्री श्याम परिवार संघ कर रहे है तैयारिया।