


श्रीडूंगरगढ़ लाइव…26 फरवरी 2023।कांग्रेस सेवादल के कर्मठ सेवादार विमल भाटी की रायपुर से कलम…….छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के त्रिदिवसीय 85वें अधिवेशन में श्रीडूंगरगढ से कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा और विमल भाटी ने भाग लिया। सेवादल के विमल भाटी ने 24फरवरी से 26फरवरी तक आयोजित इस अधिवेशन की जानकारी साझा की श्रीडूंगरगढ लाइव के साथ।

कांग्रेस का यह त्रिदिवसीय महा अधिवेशन आज होगा संपन्न
विमल भाटी ने बताया कि इसमें पूरे देश के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता सहित 15हजार कांग्रेसी शामिल हुए। भाटी ने बताया कि इस अधिवेशन में कुछ बड़े प्रस्ताव भी पारित हुए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा सहित राष्ट्रीय स्तर के नेता मंच पर रहे।
आज के सत्र में राजस्थान से पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने किसानों एवं कृषि के विषय पर अपना प्रस्ताव रखा।
इसमें मंत्री बी. डी. कल्ला, गोविंदराम मेघवाल, भँवरसिंह भाटी, रामेश्वरलाल डूडी, केशकला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पीसीसी सदस्य गजेंद्र सिंह सांखला, जिया उर रहमान, राजेन्द्र मुंड, विक्रम स्वामी, खाजूवाला से सेवादल के संजय गीला, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंवर आदि शामिल रहे।

विमल भाटी ने बताया कि रायपुर में आज रविवार शाम को रैली होगी। जिसमें करीब 2 लाख लोग शामिल होंगे और इसी के साथ अधिवेशन का समापन होगा।

श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेस के युवा नेता और बीकानेर देहात कांग्रेस के सचिव और कांग्रेस आईटी सेल के जिला संयोजक विमल भाटी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करके क्षेत्र की जानकारी साझा की।











अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
पार्टियां हुई एक्टिव, वोटों की गिनती से पहले भाजपा ने दिया काउंटिंग एजेंट्स को प्रशिक्षण