





श्रीडूंगरगढ़ लाइव…10 फ़रवरी 2023।
भारी हंगामे ओर स्थगन के बाद पुनः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश करना शुरू कर दिया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को इस बजट से बड़ी उम्मीदें है।
हो रही है बड़ी घोषणाएं…
*गैस सिलेंडर सस्ता..*
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उज्जवला योजना के जरिए जिन लोगों को गैस सिलेंडर मिले थे।वो अब महंगाई में गैस नहीं भरवा पा रहे है। अब हम 76 लाख परिवारों को एलपीजी गैस सिलेंडर 500 रु में देंगे। इस पर 1 हजार करोड़ का खर्च होगा।
———————————
बिजली सस्ती
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले साल हमनें 50 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। अब हम उसे बढ़ाकर 100 यूनिट कर रहे है।इससे प्रदेश के 1 करोड़ 19 लाख घरों में से 1 करोड़ 4 लाख घरों को मुफ्त बिजली मिलेगी।बाकि बचे 15 लाख घरों को भी स्लेब के अनुसार फायदा मिलता रहेगा।
अब 20 हजार की जगह 30 हजार स्कुटी दी जाएगी
कालीबाई भील और देवनारायण योजना में छात्राओं को वर्तमान में 20 स्कूटी मिल रही है।अब 20 हजार की बजाय 30 हजार स्कूटियां दी जाएगी। बालिकाओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। स्कूल शिक्षा की तर्ज पर उच्च शिक्षा में छात्राओं को घर से कॉलेज तक मुफ्त ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलेगी।इस सुविधा को कॉलेज से 75 किमी की दूरी तक मिलेगी।










अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश