





श्रीडूंगरगढ़ लाइव…10 फ़रवरी 2023।
राजस्थान की कांग्रेस की सरकार आज हंसी का पात्र बन गई जब कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया तब कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले साल का बजट पढ़ना शुरू कर दिया। विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।कांग्रेस सरकार की जमकर किरकिरी हुई और वो हंसी की पात्र बनी।
सीएम गहलोत ने विधानसभा में पुराना बजट पढ़ दिया। हालांकि मंत्री महेश जोशी ने उन्हें बीचे में ही रोक दिया।इसके चलते सदन में भारी हंगामा होने लगा।इसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।
भाजपा के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा कि बाजीगर के साथ किसी ने बाजीगरी कर दी है।उनके इस साल का बजट किसी ने जादू से गायब करके पिछले साल का बजट पकड़ा दिया है।










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ में हुई भाजपा मोमासर मंडल कार्यसमिति की बैठक, सांवतसर में हुई भाजपा बापेऊ मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, पंचायत समिति में पौधारोपण करके पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश।
बिग ब्रेकिंग । केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेगवाल पहुंचे श्रीडूंगरगढ़। कार्यकर्ता कर रहे है स्वागत।
इस विटामिन की कमी वाले लोगों को खाना चाहिए बैंगन, साथ ही मिलेंगे ये 2 अन्य खनिज भी