Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

स्वास्थ्य टिप्स : इम्युनिटी को मजबूत करता है योग…

 

 

श्रीडूंगरगढ़ लाइव …31 जनवरी 2023 ।

श्रीडूंगरगढ़ लाइव के सभी पाठकों के लिए इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए योग के आसन, प्राणायाम की पूरी जानकारी के सहित सही व सटीक विधि स्वास्थ्य कॉलम में प्रस्तुत की जाएगी। ये कॉलम पाठकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राजू हीरावत, योग व मेडिटेशन स्पेशलिस्ट द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। आप दी गई जानकारी के लिए अपनी जिज्ञासा व्हाट्सएप नम्बर 9414587266 पर मैसेज कर जान सकेंगे।

आपको आवश्यक प्राणायाम के बारे में बताते है जिन्हें आप घर बैठे कर सकते हैं और पा सकते हैं एक अच्छा स्वास्थ्य। तो आइए जानते है उन प्राणायाम के बारे में जो आवश्यक है इम्युनिटी बढ़ाने के लिए।

अनुलोम – विलोम
1.इसके लिए आप कमर सीधे, गर्दन सीधी करके पालथी मार कर बैठ जाएं।
2.अब बाएं हाथ को अपने घुटने पर रखें जिसकी हथेली खुली रहे आसमान की तरफ।
3.दाएं हाथ के अंगूठे को अपने दाएं नथूने(नाक) पर रखें, तर्जनी और मध्यमा को दोनों भौंहों के मध्य और अनामिका और कनिष्ठा अंगुली को बाएँ नथूने पर रखें।
4.आंखें कोमलता के साथ बंद करें।
5. अब दाएं नथूने से श्वास अंदर की ओर ले। इस दौरान बाएं नथूने को बंद रखें और पेट फूलना चाहिए।
6. श्वास पूरा भरने के बाद दाएं नथूने को बंद करें और बाएं नथूने से श्वास को छोड़ें।
7. अब बाएं नथूने से श्वास ले और इस समय दाएं नथूने को बंद रखें। और श्वास छोड़ते समय बाएं को बंद तथा दाएं से श्वास को छोड़ें।
यह एक पूरा राउंड हो जाता है। यह प्रक्रिया 10 मिनट रोज करें।

हेल्थ बेनिफिट्स
1. आपके रोजमर्रा के तनाव को कम करता है और इसे सुबह करने से आप पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं।
2. आंखों की रोशनी को मैंटेन रखता है और ब्‍लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है।
3.फेफड़ों को मजबूती देता है।
4. अनिद्रा की समस्‍या को दूर करता है।
5. हृदय को हेल्‍दी रखता है।
6. कोल्‍ड, कफ और अस्‍थमा जैसी समस्‍याओं को काफी हद तक दूर करता है।
7. बॉडी को डिटॉक्‍स भी करता है, जिससे चेहरे पर ग्‍लो आता है और समय से पूर्व चेहरे की रंगत को फीका नहीं पड़ने देता।
8. डिप्रेशन दूर करके एकाग्रता बढ़ाता है।
9. इसे रोजाना करने से आपकी इम्‍यूनिटी बढ़ती है। जिससे छोटी-मोटी बीमारियां आपसे कोसों दूर रहती हैं।
10. शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा लेकिन अनुलोम विलोम करने से आपका वजन भी कम होता है।
तो आपने आज अनुलोम – विलोम प्राणायाम के बारे में जाना। अब आप इसे करके खुद की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं।
कल हम जानेंगे एक और प्राणायाम के बारे में जो आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में आपकी मदद करेगा।

error: Content is protected !!