Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

श्रीडूंगरगढ़ कल के पालिकाध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा की सभा में हुआ कार्यकर्ताओ की एकजुटता का आव्हान

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज 6 फरवरी 2021।

आज भारतीय जनता पार्टी शहर द्वारा पार्टी के कार्यालय में समस्त कार्यकर्ताओं की सभा रखी गई जिसमें अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया के द्वारा की गई।
सभा में भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओ को कल नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचन के समय एकजुटता दिखाने के लिए आह्वान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिव स्वामी द्वारा किया गया।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि जीते हुए समस्त पार्षदों को बधाई और 40 वार्डो में संघर्ष करने वाले समस्त कार्यकर्ताओ की मेहनत व जज्बे को सलाम।
सभा में जिला देहात महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध ने बताया कि शहर में जो भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है वो पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष व एकजुटता का परिणाम हैं में समस्त कार्यकर्ताओ के बुलन्द हौसले को प्रणाम करता हूँ कि वो भविष्य में भी पार्टी के लिए निरंतर सेवा व संघर्ष प्रदान करते रहे।
जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सारस्वा, जिला मंत्री रामनिवास महिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ व जनसंघ के नेता रेवंतराम सारस्वा, यूूवा मोर्चा प्रभारी पवन सारस्वत आदी समस्त कार्यकर्ताओ को कल ज्यादा से ज्यादा की संख्या में नगरपालिका पहुंचने व एकजुटता दिखाने के लिए कहा।
सभा के दौरान शहर व देहात के समस्त पदाधिकारी व 40 वार्डों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।।

error: Content is protected !!