

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज।11 जनवरी2021
पंचांग का हिंदू धर्म में शुभ व अशुभ देखने के लिए विशेष महत्व होता है. पंचाम के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, शुभ तिथि, नक्षत्र, व्रतोत्सव, राहुकाल, दिशाशूल और आज शुभ चौघड़िये आदि की जानकारी देते हैं. तो ऐसे में आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल…
शुभ तिथि त्रयोदशी जया संज्ञक तिथि दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि रहेगी. त्रयोदशी तिथि को यज्ञोपवीत को छोड़ कर समस्त शुभ एवं मांगलिक कार्य, विवाह, उपनयन, प्रतिष्ठा, देव कार्य, गृह प्रवेश इत्यादि कार्य शुभ माने जाते हैं. त्रयोदशी तिथि में जन्मे जातक धर्मात्मा, धनवान, बुद्धिवान, भाग्यवान, पराक्रमी होते हैं.
शुभ नक्षत्र ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 9 बजकर 9 मिनट तक तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा. ज्येष्ठा नक्षत्र मे अग्नि, शिल्प, चित्रकारी इत्यादि कार्य विशेष रूप से सिद्ध होते हैं. ज्येष्ठा नक्षत्र गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र है अतः ज्येष्ठा नक्षत्र मे जन्मे जातकों कि 27 दिन बाद पुनः इसी नक्षत्र के दिन मूल शांति करवा लेनी चाहिए. ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाला जातक स्वतन्त्र विचारों वाला, कठोर मेहनत करने वाला, क्रोधी स्वाभाव वाला, सुन्दर, साहसी, व्यापार निपुण, धनवान, बुद्धिमान होता है.

दिनांक :- 11 जनवरी 2021
वार :- सोमवार
तिथि :- त्रयोदशी 14:32 बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी शुरू
पक्ष :- कृष्ण पक्ष
माह :- पौष
नक्षत्र :- ज्येष्ठा 09:08 बजे तक तत्पश्चात मूल नक्षत्र शुरू
योग :- वृद्वि 08:38 बजे तक तत्पश्चात ध्रुव योग शुरू
करण :- वणिज 14:32 बजे तक तत्पश्चात विष्टि भद्र शुरू
चन्द्र राशि :- वृश्चिक 09:08 बजे तक तत्पश्चात धनु
सूर्य राशि :- धनु
ऋतु :- हेमंत
आयन :- उत्तरायण
संवत्सर :- शार्वरी
विक्रम संवत :- 2077 विक्रम संवत
शाका संवत :- 1942 शाका संवत
सूर्योदय :- 07:28 बजे
सूर्यास्त :- 17:56 बजे
दिन काल :- 10 घण्टे 27 मिनट
रात्री काल :- 13 घण्टे 33 मिनट
चंद्रास्त :- 16:06 बजे
चंद्रोदय :- 30:34 बजे














अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश
श्रीडूंगरगढ़ किसान महासम्मेलन मे एकजुट होने चालू हुवे बड़ी संख्या मे किसान।
श्रीडूंगरगढ़ कंटेनर गाड़ी मे लगी आग, एक जिंदा जला, पुलिस पहुची मौके पर