

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज।4 जनवरी 2021। उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक क्षमता कम होने लगती है। इसका असर हमारी मांसपेशियों और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सबसे ज्यादा पड़ता है। यही वजह है कि 40 साल की उम्र पार करने पर लोगों को अक्सर ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हड्डी समेत कई अन्य रोग जकड़ लेते हैं। ऐसे लोगों को वायरल का भी खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में डाइट में थोड़े बदलाव करना जरूरी है। लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से कुछ चीजों का सेवन करें इससे इम्यूनिटी बढ़ेगी।
1.चिया सीड्स इसमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही शरीर को प्रोटीन भी मिलता है। इसे एक गिलास पानी में एक चम्मच भिगोकर रख दें। अब सुबह इसका सेवन खाली पेट करें। इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी।
2.दही इसे कैल्शियम और प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। ये स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर को न्यूट्रिशंस मिलते हैं। ये हमारी इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद है।
3.खट्टे फल संतरा, अंगूर और नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन स्किन और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन सी और तमाम तरह के न्यूट्रिएंट्स हमारे दिमाग के लिए काफी अच्छे हैं। ये मोटापा और हृदय रोगों को दूर करने में भी मदद करते हैं।

4.सेब रोजाना सुबह एक सेब खाने से इंसान का शरीर तमाम रोगों से दूर रहता है। ये भूख को कंट्रोल करने समेत हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा करने में मददगार है। सेब इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम करता है।
5.मछली साल्मन नाम की मछली में हेल्दी ऑयल पाया जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड न सिर्फ हमारी इन्यूनिटी के लिए अच्छा है, बल्कि इससे दिल, दिमाग और हड्डियों को भी दुरुस्त रखता है।












अन्य समाचार
कई समस्याओं से आपकी रक्षा कर सकते हैं कच्ची हल्दी और गुड़, जानें इनसे मिलने वाले फायदे
अपने बच्चों के दूध में शक्कर की जगह मिलाएं ये चीजें, स्वाद के साथ सेहत से भी मिलेगी भरपूर
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना, 15 अगस्त से होंगे वितरित,जिला कलेक्टर ने लिया पैकेजिंग कार्य का जायजा