Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

श्रीडूंगरगढ़ के नेहरू पार्क में नमो एप दिवस का हुआ आयोजन विधायक सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज़ 23 फरवरी 2024

विकसित भारत एबेंसडर अभियान के अंतर्गत आज नेहरू पार्क श्रीडूंगरगढ़ में श्री डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत की मौजूदगी में नमो ऐप दिवस शिविर का आयोजन हुआ। सारस्वत ने आमजन से संवाद करते हुए मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 150 से अधिक नमो ऐप डाउनलोड करवाकर विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए ।इस दौरान नमो ऐप के बारे में प्रशिक्षण देते हुए मंडल महामंत्री सुरेन्द्र चुरा ने नमो ऐप के बारे में जानकारी साझा की। रजनीकांत सारस्वत ने नमो ऐप को डाउनलोड कर विकसित भारत एबेंसडर बनाने की जानकारी साझा की। इस दौरान नगर पालिका चैयरमैन मानमल शर्मा और वार्ड पार्षद रजत आसोपा, पार्षद विनोद गिरी गोस्वामी,शहर मंडल महामंत्री महेश राजोतिया,पुर्व पंचायत समिति सदस्य हेमनाथ जाखड़, पुर्व पार्षद फुसराज पारीक,महादेव सारस्वत,सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, भागीरथ सिंह, झंझेऊ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!