
श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्यूज । 30/09/2020. आज 30 सितंबर दिन बुधवार है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज भद्रा और पंचक लगने वाला है। आज बुधवार के दिन गणेश जी की आराधना करना उत्तम रहता है क्यों कि आज का दिन गणपति की पूजा के लिए समर्पित है। इनके अलावा आपको भगवान विष्णु और शिव दोनों की पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।


आज का पंचांग
दिन: बुधवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज की भद्रा: रात्रि के 12:27 बजे से 01 अक्टूबर को दोपहर 01:29 बजे समाप्त।
विशेष: पंचक।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी 24 घंटे 27 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्णिमा पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 27 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र गण्ड योग 19 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् वृद्धि योग कुंभ में चंद्रमा 20 घंटे 37 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।
रवि योग: सुबह 06 बजकर 14 मिनट से 01 अक्टूबर को तड़के 03 बजकर 15 मिनट तक।
अमृत काल: शाम को 06 बजकर 26 मिनट से रात 08 बजकर 12 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 57 मिनट तक।
आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। आज बुधवार को गणपति वंदना के साथ उनको 21 दुर्वा घास तथा लड्डू का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश जी प्रसन्न होंगे और आपे विघ्न-बाधाओं को दूर कर सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।











अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश
श्रीडूंगरगढ़ किसान महासम्मेलन मे एकजुट होने चालू हुवे बड़ी संख्या मे किसान।
श्रीडूंगरगढ़ कंटेनर गाड़ी मे लगी आग, एक जिंदा जला, पुलिस पहुची मौके पर