Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

विहिप दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी पर होंगे कई कार्यक्रम, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्युज 1 सितंबर 2023

विश्व हिन्दू परिषद् दिवस व श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास स्थित श्री श्याम मंदिर में भव्य आयोजन होंगे। विहिप के अध्यक्ष श्याम सुन्दर जोशी ने बताया कि 7 सितम्बर को शाम 7.30 बजे शुरू ह वाले इस आयोजन में बाल कृष्ण राधा प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता व भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के छप्पन भोग लगाया जायेगा। यह आयोजन विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियों जोर शोर से चल रही है। आयोजन को लेकर सभी मंदिरों में बैनर लगाये जा रहे है। विहिप के संतोष बोहरा ने बताया कि महिलाओं के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है। विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 9001040396, 9413074862, 6376937100, 9468692104 मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

error: Content is protected !!