Shri Dungargarah Live

Hindi News POrtal

“नही सहेगा राजस्थान” अभियान के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के श्रीडूंगरगढ़ संयोजक बनाये गये विष्णु वाल्मीकि

श्रीडूंगरगढ़ लाइव 21 अगस्त 2023। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा नही सहेगा राजस्थान अभियान का श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा संयोजक के रूप में विष्णु कुमार वाल्मीकि, सहसंयोजक सोहनलाल बिदासरिया को नियुक्ति दी गयी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति के लोगों का नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के तहत गहलोत सरकार की गलत नीतियां और मोदी सरकार की केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को बताया जाएगा। विष्णु कुमार की नियुक्ति से पार्टी के कार्यक्रम में गतिशीलता प्रधानता होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, रामगोपाल सुथार, विनोदगिरी गुसाईं, शिवप्रसाद तावणियाँ, बृजलाल तावणियाँ, आनंद वाल्मीकि ने विष्णु वाल्मीकि की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुए वाल्मीकि को शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!