श्रीडूंगरगढ़ लाइव 20 अगस्त 2023। आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 79वां जन्मदिन है। राजस्थान सरकार ने आज के दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया है।
श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि देते हुए उनको याद किया। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता और संचार क्रांति का जनक बताते हुए उनको पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के निवास पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने बताया कि आज जिन संचार साधनों का हम उपयोग कर रहे हैं उन सभी को हिंदुस्तान में लाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को ही है।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, बीसूका सदस्य विमल भाटी, ओबीसी कांग्रेस शहर अध्यक्ष रमेश प्रजापत, राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, रमेश बासनीवाल, पार्षद हीरालाल कूकना, सत्यनारायण जाट, सुरेन्द्र महावर, मुंसी टेलर, पार्षद दाऊद काजी, रमेश व्यास, मनोज सुथार, देवकिशन जोशी, विनोद वाल्मीकि, नोरतन वाल्मीकि, मनोज सोमाणी, राजेश मण्डा, रामलाल वाल्मीकि, जीतू वाल्मीकि, सन्दीप वाल्मीकि एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।











अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश