श्रीडूंगरगढ़ लाइव 18 अगस्त 2023। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती का प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बीकानेर जिलाध्यक्ष इमरान राईन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने स्वागत किया।
प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा के पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, जगदीश गुर्जर, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, गोपाल छापोला, कन्हैयालाल सारस्वत, शाहरुख खान, उस्मान खन्ना, सिकंदर राईन, गुलाम रसूल, इमरान, पप्पू राईन, शकील राईन, रोशन अली छींपा, अमन छींपा, आरिफ छींपा, फेम हुसैन, आदिल, इकबाल राईन, बाबू सब्जिफरोश सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान ने कहा कि वर्तमान अशोक गहलोत सरकार अपने वादों पर खरा नही उतरी है। ये खुद को हमारा हितेषी बताते है लेकिन कभी भी अल्पसंख्यक हितों की बात नही की। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने हर भारतीय के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है।
अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अब्बासी, बीकानेर शहर अध्यक्ष उस्मान खलीफा, वक़्फ़ बोर्ड अलवर के संयोजक आलम शौकीन, बीकानेर अल्पसंख्यक महामंत्री उमरान समेजा, बीकानेर भाजपा पार्षद फारूक चौहान, नही सहेगा राजस्थान अल्पसंख्यक मार्क सहप्रभारी अमित खान, सरदारशहर मुस्लिम पसमंदा समाज के जिलाध्यक्ष अजीज भाई, एवं अलवर से जाकिर भाई मौजूद रहे।










अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश