श्रीडूंगरगढ़ लाइव न्युज 6 अगस्त 2023। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर का बीकानेर प्रथम बार आगमन पर गांव बिग्गा मे ग्राम वासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माला पहनाकर स्वागत। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेंदर जयपुर से बीकानेर पहली बार जा रहे थे जहा बिग्गा गांव के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता की पार्टी की धुरी है और आगामी चुनाव मे भाजपा को हर हाल मे जिताना है। कार्यकर्ताओं मे लक्ष्मीनारायण सेवग विधानसभा संयोजक पूर्व पंचायत समिति सदस्य, गोवर्द्धन तावनिया, बाबूलाल तावनिया, किशोर सिंह, बलूराम मेघवाल, रामजी सोनी, कानाराम तावनिया, शंकरलाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के सामने भाजपा के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर का स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान बीकानेर प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत, बजरंग गुर्जर, शिवप्रसाद तावणियाँ, नवरत्न राजपुरोहित उपस्थित रहे।
श्रीडूंगरगढ़ के पूजा होटल पर प्रजापति समाज ने भाजपा ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर का स्वागत अभिनन्दन करते हुए इसे समाज के लिए गौरवपूर्ण बताया। इस सामाजिक अभिनंदन समारोह में पार्षद प्रतिनिधि नानूराम कुचेरिया, मनोनीत पार्षद रमेश बसनीवाल, भाजपा शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया, कांग्रेस ओबीसी के शहर अध्यक्ष रमेश प्रजापत, प्रेमसुख घोड़ेला, गोपाल छापोला, रामचंद्र छापोला, सुभाष कुलचारिया, भूराराम घँटेलवाल सहित प्रजापति समाज के गणमान्य जनों ने शिरकत की।











अन्य समाचार
दिल्ली शराब नीति केस में सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की कार्रवाई
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित,
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश