
श्रीडूंगरगढ़ लाइव 02 अगस्त 2023।कॉर्न सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कॉर्न में फाइबर, कार्ब्स, प्रोटीन, विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है। यह पेट साफ करने में लाभदायक है।
सेहत को फिट और तंदरुस्त रखने के लिए लोग कई तरह के विटामिंस और पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के फूड्स का सेवन करते हैं। इसी तरह का हेल्दी फूड कॉर्न है यह कई पोषक तत्वों और विटामिंस से भरपूर होता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। यह पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए आज हम आपको कॉर्न के फायदे बताते हैं…
1.पोषण से भरपूर: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक कॉर्न पोषण से भरपूर हेल्दी फूड्स है। इसमें कई पोषक तत्व और विटामिंस मौजूद होते हैं। कॉर्न में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन C, विटामिन B1, विटामिन B9, मैग्नीशियम, पोटैशियम समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। ये विटामिंस और पोषक तत्व सेहत को दुरुस्त रखते हैं। ये पाचन के लिए बहुत लाभकारी होता है।
2.आंखों के लिए फायदेमंद: कॉर्न, आंखों को तंदरुस्त रखने के लिए फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में ल्युटिन पाया जाता है, जो आंखों की सेहत के लिए लाभकारी है। कॉर्न के सेवन से आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम कर सकता है। अगर आपको भी आंखों में कोई समस्या है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।
3.डाइजेशन के लिए फायदेमंद: कॉर्न, पाचनतंत्र को मजबूत करता है। यह डाइजेशन को दुरुस्त रखता है। कॉर्न में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लोटिंग, गैस और अपच से छुटकारा मिलता है। इसे खाने से पेट अच्छे से साफ होता है।
4.ब्लड शुगर कंट्रोल करे: कॉर्न, ब्लड शुगर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होता है। इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में लाभकारी है।
5.वजन कम करे: कॉर्न के सेवन से वजन कम होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से से पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ लगता है। जिसके कारण ज्यादा भूख नहीं लगती।










अन्य समाचार
30 की उम्र के बाद पुरुष अपनी डाइट में इन 5 सप्लीमेंट्स को ज़रूर करें शामिल, सेहत रहेगी हमेशा दुरुस्त
हड्डियों को मजबूत करने के लिए खाएं ये 5 नेचुरल कैल्शियम सप्लीमेंट्स, हर उम्र की महिलाओं के लिए है जरूरी
डायबिटीज के मरीजों के लिए ये जड़ी-बूटी है संजीवनी बूटी समान, जानें कैसे करें इस्तेमाल?