श्रीडूंगरगढ़ लाइव 29 जुलाई 2023।पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिस जंग में शहीद हुए उसी शहादत को याद करते हुए शनिवार को इस्लामी वर्ष के पहले महीने की 10वीं तारीख यौम ए आशुरा को मोहर्रम मनाया गया। इसके लिए कस्बे में पिछले एक हफ्ते से तैयारियां चल रही थी। कई महीनों की मेहनत से बने ताजियों को भी शुक्रवार की शाम बाहर निकाला गया। पूरी रात मुस्लिम धर्मावलंबी ताजियों की जायरीन जियारत करने पहुंचे। जगह जगह जायरीनों की मनुहार की गई।
आज शनिवार को जब ताजिये मस्जिद से रवाना हुए तब बरसात ने खलल डाला। रिमझिम बरसात के बीच ताजिया बाजार के मुख्य मार्गो से निकला। सड़क पर बरसाती पानी इकट्ठा हो रखा था। पुलिस प्रशासन चाक चौबंद रहा। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस कस्बे के मुख्य बाजार में तैनात रही। मुस्लिम समाज ने ताजिये से आगे तिरंगा लगाकर देशप्रेम का संदेश दिया।

देखे वीडियो….










अन्य समाचार
श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यलय में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल। कार्यकर्ताओ में भरा चुनावी जोश
श्रीडूंगरगढ़ किसान महासम्मेलन मे एकजुट होने चालू हुवे बड़ी संख्या मे किसान।
आज अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त और राहुकाल